उत्तर प्रदेश के प्रयागराज संगम तट पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर शुक्रवार को सूर्यदेव को पहला अर्घ्य दिया गया। कोरोना के कारण इस छठ पूजा काफी कुछ बदलाव देखने को मिला।
कोरोना को देखते हुए संगम क्षेत्र और घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ साफ सफाई का भी पूरा ध्यान दिया गया था। लोगों से लगातार मास्क लगा कर ही संगम क्षेत्र में आने का निर्देश दिया जा रहा था। लोग मास्क लगा कर पूजा करते नजर आए।
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन ने छठ पूजा क्षेत्र (घाट) को बढ़ा दिया था। ताकि लोग दूर दूर अपने पूजा स्थल स्थापित करें।
घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु अपनों के बीच ही पूजा करते दिखे। किसी भी चीज को दूसरे से मांगने से परहेज करते दिखे। इसे कोरोना को लेकर डर ही कहा जा सकता है।