प्रयागराज में शुक्रवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ने पिछले पुराने रिकार्ड तोड़ दिए। पहली बार प्रयागराज में एक दिन में कुल 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें 14 मरीज तो केवल सिविल लाइंस स्थित एक बैंक की लोन सेक्शन में मिले हैं। मामले की जानकारी होते ही जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया।
बैंक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वहां के कर्मचारियों के सम्पर्क में आने वालों तक पहुंचना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। हालांकि इनके अलावा भी अलग अलग जगहों पर 17 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह प्रयागराज में अब तक 343 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिसमे से 238 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं। 94 एक्टिव केस हैं और अब तक कुल 11 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।