उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित मम्फोर्डगंज इलाके में शनिवार की सर्द सुबह बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दम्पत्ति को तमंचा सटा दिया। उसके बाद घर मे जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान घर में बुजुर्ग दम्पत्ति को बुरी तरह पीटा। घटना की जानकारी दोपहर में लोगों के माध्यम से पुलिस को हुई तो उनके होश उड़ गए।
शनिवार की सुबह बुजर्ग दम्पत्ति उठकर नाश्ता और खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच कुछ बदमाश उनके घर में घुस गए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने बुजुर्ग दम्पत्ति को तमंचा सटा दिया।
इसके बाद बदमाश घर की आलमारियां, बेड, दीवान सहित पूरा घर खंगालना शुरू कर दिया। बुजुर्ग महिला ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीटा।
बदमाशों ने लूट की वारदात को काफी देर तक अंजाम देते रहे। घर के अंदर रखे गहने, कीमती सामान, लाखों रुपये नकद लूट ले गए लेकिन इतनी बड़ी वारदात की आसपास या पड़ोसी को भनक तक नहीं लगी।
बुजुर्ग दम्पत्ति ने जब मामले की जानकारी एक रिश्तेदार को दी। उसके बाद उन्होंने दोपहर में इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग भी दंग रह गए।
सम्बन्धित मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पूरे विभाग में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी पहुँच कर मामले की जांच की। दिन में इस प्रकार की वारदात से पुलिस भी स्तब्ध है। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है।