Uttar Pradesh Panchayat Election 2021: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गयी हैं। इस चुनाव को देखते हुए प्रदेश में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर भी तेजी से सक्रिय हो गए हैं। दूसरे राज्यों से उत्तर प्रदेशमें असलहों की तस्करी शुरू हो गयी है। प्रायगराज पुलिस ने शनिवार को ऐसे ही एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
दरअसल प्रयागराज में SOG टीम यमुनापार व थाना घूरपुर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित, पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्रा व क्षेत्राधिकारी करछना अवधेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के क्रम में नए साल (1 जनवरी 2021) को SOG यमुनापार टीम प्रभारी बृन्दाबन राय मय टीम व थाना घूरपुर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान बाबा ढाबा रेस्टोरेन्ट दादूपुर के पास से 2 अन्तर्राज्यीय असलहा तस्कर को 12 तमंचे, एक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, चोरी की मोबाइल, फर्जी ID सहित अन्य आपत्तिजनक चीजों के साथ पुलिस ने धर धरदबोचा। इस सम्बन्ध में थाना घूरपुर में दोनों अभियुक्तों पर मु0सं0 5/2021 धारा 41 CRPC 1411/419/420/467 /468/471 भादवि , मु 0 अ 0 सं 0 6/2021, मु0अ0 सं 007/2021 धारा 3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मुम्बई तक फैला था तस्करों का जाल
पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि इनके द्वारा कम मूल्यों पर खण्डवा (मध्यप्रदेश) व मुंगेर (बिहार) से पिस्टल व तमंचा की खरीदारी करके जनपद प्रयागराज व आसपास के जनपदों तथा मुम्बई में अच्छे मूल्यों पर विक्री की जाती है। जिनमें काफी मुनाफा होता है।
गिरफ्तार अभियुक्त भीमशंकर पाठक पूर्व में वर्ष में कर्नलगंज में 5 पिस्टल, वर्ष 2019 में थाना झूंसी में 7 पिस्टल व वर्ष 2020 में थाना शंकरगढ़ में 10 पिस्टल के साथ पकड़ा गया था। वहीं अभियुक्त राजेन्द्र निषाद वर्ष 2015 में थाना जार्जटाउन में 8 बम व वर्ष 2019 में थाना झूसी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ पकड़ा गया था।
इनके द्वारा जनपद प्रयागराज व आस पास के जनपदों में काफी आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दिया गया था। पकड़ा गया अभियुक्त राजेन्द्र निषाद (37) पुत्र कैलाश नाथ ग्राम छतनाग थाना झूंसी जनपद प्रयागराज का रहने वाला है। वहीं भीमशंकर पाठक (45) पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम कोना थाना मेजा जनपद प्रयागराज का रहने वाला है।