प्रवासी मजदूरों की मदद के बाद सोनू सूद की पहचान भगवान के मसीहे के रूप में होने लगी है। लोगों को अब अपनों और नेताओं से ज्यादा सोनू सूद पर विश्वास है।
यही वजह है कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई करने वाली छात्रा की मदद के लिए जब उसके अपने नहीं आए तो उसने बाॅलीवुड अभिनेता सोनू सूद से मदद मांगी।
भले ही छात्रा ने आधे ही मन से सोदू सूद को ट्वीट किया, लेकिन सोनू सूद ने उसका जीवन पूरे मन दे सिया। सोनू सूद की मदद से कानून की पढ़ाई करने वाली गोरखपुर की छात्रा अब अपने पैरों पर दौड़ सकेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रज्ञा मिश्रा गोरखपुर विश्वविद्यालय की लाॅ स्टूडेंट है। लाॅकडाउन लगने के एक महीने पहले सड़क हादसे में छात्रा के पैर की हड्डी टूट गई थी।
इसके बाद लाॅकडाउन लग गया। इसके कारण छात्रा को शहर के ही एक निजी हाॅस्पिटल में भर्ती हुई। जहां उससे पैर के आॅपरेशन के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे गए।
आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण छात्रा के पिता कई अपने रिश्तेदारों और राजनीतिक लोगों तक से मदद मागी। लेकिन कहीं से उन्हें मदद नहीं मिली। ऐसे में छात्रा को अभिनेता सोनू सूद की याद आई।
उसने अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट करके मदद मागी। छात्रा प्रज्ञा को अभिनेता से भी मदद की उम्मीद बहुत ही कम थी, लेकिन जब सोनू ने ट्वीट करके उसे इलाज के लिए दिल्ली बुलाया, तो छात्रा के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सोनू सूद ने लिखा दिल्ली आ जाओ, डाॅक्टर से बात हो गई है। इसके बाद छात्रा के जवाब में उन्होंने लिखा अपाहिज कैसे होने देते आपको बहन, जल्द ही गांव में दौड़ती हुई दिखोगी। देश बदलेगा
उसके बाद प्रज्ञा अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंची। सोनू सूद की टीम पहले से ही प्रज्ञा की मदद के लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद थी। बुधवार देर शाम छात्रा के पैरों का ऑपरेशन हो गया। वह सुरक्षित है और खुश है।