चीन के सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा 5 लोगों को अगवा कर लिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस के विधायक निनॉन्ग ईरिंग की ओर से ये दावा किया गया है। ईरिंग ने कहा चीनी आर्मी ने सुबासिरी जिले से 5 लोगों को अगवा किया है।
केंद्र सरकार को जल्द इस मामले में दखल देना होगा और पांचों लोगों को छुड़ाना होगा। विधायक निनॉन्ग ईरिंग का कहना है कि “लद्दाख सीमा पर भारत-चीन के बीच तनातनी बनी हुई है, इसलिए चीन वहां से भारत का ध्यान हटाने के लिए अरुणाचल प्रदेश सीमा पर हरकत कर रहा है। चीन अब अरुणाचल प्रदेश में अपना दबदबा बनाना चाहता है।
अब चीन को कड़ा जवाब देने की जरूरत है। कुछ महीने पहले भी इस तरह की घटना हुई थी, लेकिन बाद में चीन ने उसे रिलीज कर दिया था।” एक ओर भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जहां एक ओर चीन के साथ शान्तिवार्ता में जुटे हैं। वहीं चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।