पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने शनिवार को 5 घुसपैठियों को मार कर ढे़र कर दिया। ये लोग भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे।
उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। दरअसल शूट आउट के बाद से भारतीय जवानों की ओर से लगातार सर्च आॅपरेशन जारी है।
इस सर्च आॅपरेशन के दौरान शनिवार सुबह बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के तरन तारन जिले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखी।
इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने उन्हें रुकने के लिए कहा लेकिन उन्होंने जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सुबह पौने 4 बजे पांचों घुसपैठियों को मार कर ढे़र कर दिया।
उनके पास से एके सीरीज की राइफल और पिस्टल बरामद हुई है। अब सेना ये पता लगाने में जुटी है कि इन घुसपैठियों के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं या अन्य जगह से।
हालांकि सेना के अधिकारी ने सर्च आॅरेशन पूरा होने के बाद ही घुसपैठियों के लक्ष्य के बारे में कुछ बताने की बात कही है। दरअसल पंजाब से सटी सीमा पर अक्सर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ किए जाने की कोशिश की जाती है।
वहीं भारतीय जवान उनकी घुसपैठ को हर बार विफल कर देते हैं। पाकिस्तान की ओर से ये घुसपैठ आतंकी गतिविधियों और नशे के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।
बीएसएफ के जवानों ने जिस तरह से घुसपैठियों को मार कर ढ़ेर कर दिया। उससे पाकिस्तान और आतंकियों को बड़ा झटका लगा है।