उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित मांट थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ चलती बस में शनिवार सुबह 5 बजे दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने बस को रुकवाकर आरोपी बस हेल्पर को गिरफ्तार के कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस में सफर कर रही दिल्ली की महिला के साथ बस के हेल्पर ने रेप किया। महिला ने खुद ही पुलिस को फोन करके अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।
पुलिस ने बस रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला दिल्ली की रहले वाली है और डबल डेकर बस में लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। तभी सुबह 5 बजे टोल प्लाजा मांट के पास चलती बस में बस के हेल्पर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि बस में 40 यात्री सवार थे। लेकिन किसी को दुष्कर्म की भनक तक नहीं लगी। चश्मदीदों के अनुसार बस मांट टोल प्लाजा पर जैसे ही रुकी तो महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बस में बैठे यात्री हैरान रह गए। जब उन्होंने महिला से पूछा तो पता चला कि आरोपी हेल्पर ने महिला के साथ रास्ते में दुष्कर्म किया है। सम्बंधित मामले की जानकारी 112 पर कॉल करके पुलिस को दी गयी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बस को रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।