एक महिला में पति से तंग आ कर जहर खा कर आत्महत्या कर ली। हत्यारा कौन है इसका खुलासा तब हुआ जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। महिला की जांघ पर लिखा सुसाइड नोट पढ़ पुलिस भी हैरान रह गयी।
मामला राजस्थान के उदरपुर स्थित सेमारी थाना क्षेत्र के मल्लाड़ा गांव का है। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर 30 वर्षीय रेखा मेघवाल नामक महिला ने गुरुवार को जहर खा लिया था। उसने अपने पति को सजा दिलाने के लिए जांघ पर सुसाइड नोट लिखकर कर गुहार लगाई।
दरअसल महिला को अपने पति खेमराज का इतना ज्यादा खौफ था कि उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो सुसाइड नोट कहां लिखे? जब पुलिस ने उसकी जांघ पर लिखा सुसाइड नोट देखा, तो हैरान रह गई।
महिला ने साफ लिखा कि “अगर वो कागज पर सुसाइड नोट लिखती, तो उसका पति फाड़ देता। दीवार पर लिखती, तो मिटा देता। जांघ पर उसकी नजर नहीं पड़ती, इसलिए उसने यह जगह चुनी।” पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि महिला की यह तीसरी शादी थी। उसके कोई बच्चे नहीं थे। जबकि खेमराज के 4 बच्चे थे। खेमराज अक्सर रेखा को मारता पीटता और प्रताड़ित करता था। महिला ने आखिरकार तंग आ कर आत्महत्या कर ली।