कानपुर शूटआउट के फरार मुख्य आरोपी का तो अभी कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन गुरुवार को पुलिस ने उसके दो साथियों प्रभात मिश्रा और रणवीर को इन्काउन्टर में मार कर ढेर कर दिया। इसमें रणवीर उर्फ बउअन पर 50000 रुपये का ईनाम घोषित था।
इसके पहले मुख्य आरोपी विकास के दाएं हाथ माने जा रहे अमर दुबे को भी पुलिस ने मार गिराया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों का इन्काउन्टर दो अलग अलग जगह किया गया। बुधवार को प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार कर वहां कोर्ट में पेश किया। इसके बाद प्लुसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार कानपुर पास हाइवे से आते समय भौंती के पास प्रभात ने एसटीएफ के पुलिस इंस्पेक्टर से पिस्तौल छीन ली। इसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एसटीएफ ने मार गिराया। हालांकि अभी उसके मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दूसरी मुठभेड़ इटावा में हुई। वहां पर एसटीएफ ने रणवीर को इन्काउन्टर में मार कर ढेर कर दिया। रणवीर पर 50 हजार का इनाम रखा गया था।