श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने माता वैष्णो देवी के दरबार को खोलने का निर्णय लिया है। 16 अगस्त से कुछ गाइडलाइंस के साथ माता का दरबार भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। कोरोना के कारण फैली महामारी को ध्यान में रखते हुए जम्मू प्रशासन में एक दिन में केवल 5000 भक्तों को ही माता वैष्णो देवी के दर्शन की अनुमति दी है।
इसमें से अन्य राज्यों से आने वाले केवल 500 भक्तों को ही माता के दर्शन की अनुमति प्रदान की गई है। इसके लिए भी कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य है। 60 साल अधिक उम्र वाले भक्तों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इनके अलावा 10 साल से कम उम्र के बच्चे, बीमार और गर्भवती महिला पर भी रोक लगा दी गयी है। वहीं मन्दिर परिसर में 600 से ज्यादा लोगों के ठहरने पर रोक है।
भक्तों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना अनिवार्य है। मुंह पर मास्क, सैनिटाइजर जरूरी है। मंदिर में चढ़ावा चढ़ाने पर भी रोक लगा दी गयी है। देवी देवताओं की मूर्तियां भी छूना प्रतिबन्धित है। यह व्यवस्था 16 अगस्त से 30 सितम्बर तक लागू है। माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।