बिग बॉस (Big Boss) के विवादित कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम (Swami OM Has Pass Away) का बुधवार को निधन हो गया। स्वामी ओम 63 साल के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी ओम का करीब आधा शरीर पैरालाइज्ड हो गया था।
वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। स्वामी ओम के मौत की पुष्टि उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने की। कुछ दिन पहले उन्हें पैरालाइज्ड अटैक आया था।
कोरोना की जंग जितने के बाद से उन्हें चलने फिरने में काफी परेशानी हो रही थी। आपको बता दें कि स्वामी ओम 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान नई दिल्ली लोकसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद काफी चर्चा में आ गए थे। उन्हें ज्यादातर चैनलों में डिबेट करते देखा जा सकता था।
Big boss सीजन 10 में इंट्री के बॉस से स्वामी ओम ज्यादा चर्चा में आये। शो में उनका कई लोगों से जबरदस्त झगड़ा भी हुआ। बिग बॉस ने जब उन्हें शो से बाहर निकलना चाहा तो वो जाने को तैयार नहीं थे। ऐसे में मजबूरन बिग बॉस ने सिक्योरिटी गार्ड के सहारे उन्हें घर से बाहर निकाला।