Panchayat Election: पंचायत चुनाव में आरक्षित या अनारक्षित सीटों को लेकर अब पर्दा उठ चुका है। मन के अंदर सीटों को लेकर उठने वाले सवाल भी खत्म हो चुके हैं। पंचायत चुनाव में ताल ठोकने वालों के लिए राहत की खबर है। दरअसल हिमाचल के शिमला जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रधान और पंचायत समिति अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। यह आरक्षण रोस्टर उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शिमला जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रधान और पंचायत समिति का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। आरक्षित व अनारक्षित सीटों की जानकारी सम्बन्धित वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं। पूरी जानकारी बसंतपुर पंचायत समिति अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी तरह मशोबरा, टूटू, चौपाल, छौहरा में सामान्य महिला वर्ग, ठियोग और ननखड़ी में अजा महिला वर्ग के अलावा रामपुर, नारकंडा, जुब्बल-कोटखाई, कुपवीं और रोहड़ू में पंस अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा। विकास खंड बसंतपुर की पंचायत घैणी, डुमैहर, घरयाणा, नीन, ओगली, खटनोल, मढोलघाट, चेबड़ी और नैहरा अनारक्षित हैं। इसी तरह शकरोड़ी, धरोगड़ा तथा रेवग अजा और चलाहल, देवला, बसंतपुर, चनावग, थाची, बाग, कोटला, जूणी और मझीवड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इसके अलावा करयाली, भराड़ा, हिमरी, अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। मशोबरा विकास खंड की पंचायत चैडी, जनेड़घाट, जुन्गा, घडोत कडैहरी, भड़ेच, डुम्मी, मूलकोटी, बलोग, कोटी, गुम्मा अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित हैं। पुजारली, चमियाणा, बल्देंयां, ढली और कोलू जुब्बड अनुसूचित जाति महिला वर्ग, मैहली, कुफरी श्वाह, मलयाणा, बर्मू, पटगैहर अजा वर्ग, भौंट, दरभोग, नाला, मशोबरा, पगोग, सतलाई, नालदेहरा, रझाणा, मांजू और पीरन सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा विकास खंड ठियोग की पंचायत महोरी, क्यारा, सरोग, शड़ी मतियाना, नहोल, कुठार, पुंदर, टिक्कर, कलींड, कलजार मतियाना, महोग, क्यार, चरैन टिक्कर, चियोग, भराड़ा, चिखड, कथोग, देवठी, धारतरपुनू और सरीवन पंचायत अनारक्षित के लिए आरक्षित है। घोड़ना, बासाधार, सतोग, रौणी मतियाणा, धरेच, संधू, टियाली, मुंडू, अजा वर्ग और देहना, घूंड, बागड़ी, ददास, केलवी, मझार, गवाही, शरमला, अजा महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। धार कंदरू, भराणा, भाज, क्यारूट, शटैयां, पडगैयां, बलग, देवरीघाट, जैस, धर्मपुर, बासा ठियोग, धगाली, कोट शिलारू, बडोग, कलिंडा मतियाना, बणी, मखडोल, कमाह, बगैण और डमयाणा पंचायत में प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के अलावा पंचायत सेंज, धमांदरी, बलधार अन्या पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं विकास खंड टुटू की 13 पंचायतें ओपन और 12 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। विकास खंड टुटू की पंचायत आनंदपुर, शोघी, बड़ई, गलोट, पाहल, पीपलीधार, गनेवग-नेहरा, जलेल, कोट, नेरी, चलहोग और शवलाघाट पंचायत सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। बागी, भलोह, गिरब-खुर्द, चनोग, टुटू, थड़ी, घेच-कोहबाग, ओखरू, रामपुर-क्योथल, शकराह, घंडल, दुधालटी और जनोल अनारक्षित वर्ग और बठमाणा-जाबरी, सांगठी-सन्होग, बाईचड़ी और धमून पंचायत अजा वर्ग के अलावा चायली, मायली, मूलबरी, घृणाहटटी और हलोग-धामी अजा महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।