बिहार की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले एलजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया है। केंद्रीय मंत्री पासवान 74 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे व लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।’ चिराग ने ट्वीट करते हुए पिता के साथ अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है।
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के एस्कार्ट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था। वो कई सरकारों में मंत्री पद सम्भाल चुके थे।