मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 49 का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लड़की जब बाथरूम में नहा रही थी तो पड़ोस के लड़के ने उसका नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। लड़की ने नहाते समय ही लड़को को वीडियो बनाते देख लिया। उसने वीडियो बनाने का विरोध किया तो लड़के ने उसे जमकर पीट दिया। इसके बाद लड़की ने सारी वारदात अपने घरवालों को बताई। घरवालों ने जब पड़ोसी के घर जा कर विरोध किया तो लड़के के घरवाले उल्टा हंगामा करने लगे। इससे गुस्से में आकर लड़की के घरवाले थाने पहुंच गए। उन्होंने लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी। आरोपी लड़के के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। लड़का अभी भी फरार है।