अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेजे गए एक संदिग्ध पैकेज में जहर मिलने की बात सामने आई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस सप्ताह के शुरुआत में एक संदिग्ध पैकेट की छानबीन की।
जांच के दौरान उस संदिग्ध पैकेट में रिसिन नाम के जहर की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने जहर की पुष्टि के लिए दो-दो जांच की थी। खबर की पुष्टि अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने पुलिस अधिकारियों से हवाले से दी है।
अमेरिका की कानून प्रवर्तन एजेंसी के एक अधिकारी के अनुसार पैकेज संभवतः कनाडा से अमेरिका भेजा गया है। सम्बंधित मामले की जांच की जा रही है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार व्हाइट हाउस कोई भी पत्र या पार्सल पहुंचता है, तो उसे राष्ट्रपति तक पहुंचने से पहले उसकी गहन जांच की जाती है। इस दौरान जिन चीजों पर संदेह होता है, उसे अलग कर लिया जाता है।
जांच अधिकारियों के अनुसार रिसिन को बहुत घातक जहर है। इसमें मौजूद घातक तत्व कास्टर बीन्स से निकाला जाता है। इसका उपयोग आतंकी हमलों में किया जा चुका है। इसके अलावा इसका उपयोग पाउडर, धुंध, गोली या एसिड के रूप में किया जा सकता है।
अगर किसी के शरीर में यह जहर प्रवेश कर जाए तो उस व्यक्ति के पेट-आंतों में जलन के अलावा यह आतंरिक रक्तस्त्राव की वजह भी बन सकता है। इसका सेवन करने वाले कि मौत भी हो सकती है।