ब्रिटेन की राजधानी लंदन की सड़क पर कड़ाके की ठंड के बीच एक महिला नग्न होकर जब सड़क पर उतरी तो लोग देखते ही रह गए। हर व्यक्ति की निगाहें नग्न महिला पर टिक गई। आखिए इतनी कड़ाके की ठंड में महिला नग्न होकर 10 मील तक साइकिल चलाने सड़क पर क्यों उतरी। इसकी वजह आप भी जानेगें तो दंग रह जाएंगे।
दरअसल पूरी दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। खराब मानसिक स्वास्थ्य के कारण आए दिन लोग आत्महत्या कर रहे हैं। इस चुनौतीभरी बीमारी को लेकर पूरी दुनिया में काफी संगठन कार्य कर रहे हैं। वहीं मानसिक स्वास्थ्य पर काम करने के लिए पैसा जुटाना संगठन के लिए बड़ी चुनौती है।
ब्रिटेन की एक महिला ने भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम करने का मन बनाया और पैसा जुटाने के लिए अनोखा तरीका निकाला। उसने लंदन में करीब 10 मील तक कड़ाके की ठंड में नग्न होकर साइकिल चलाया और पैसा इकट्ठा करने का प्रयास किया। अनोखे तरीके से पैसा जुटाने वाली महिला का नाम केरी बान्र्स है।
बहन की आत्महत्या ने बदली सोच-: केरी बान्र्स की चचेरी बहन जो बचपन से साथ-साथ खेले, स्कूल में पढ़े और साथ में मौज मस्ती की। बड़े होकर दोनों अपने अपने कामों में व्यस्त हो गए। इसी बीच अचानक केरी को सूचना मिली की उसकी चचेरी बहन ने आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या क्यों की? इसकी वजह का पता नहीं चल पाया। चचेरी बहन की आत्महत्या ने केरी को अंदर से बुरी तरह झकझोर दिया और वह मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम करने में जुट गई।